{"_id":"688285f8f3330b459c029c9c","slug":"12-schools-running-without-recognition-were-locked-shravasti-news-c-104-1-srv1004-112953-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिना मान्यता चल रहे 12 विद्यालयों पर जड़ा गया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिना मान्यता चल रहे 12 विद्यालयों पर जड़ा गया ताला
Fri, 25 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को 12 विद्यालयों को बंद करवा कर यहां पढ़ने वाले बच्चों का दाखिला नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया।
हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में बीईओ अमित कुमार के नेतृत्व में जांच की गई। इसमें ब्राइट अप पब्लिक स्कूल चहलवा की मान्यता न होने से उसका संचालन बंद करा दिया। इसी तरह से गिलौला क्षेत्र के बीईओ अखिलेश कुमार नेतृत्व में हुई जांच के दौरान तीन विद्यालयों को बंद कराया गया। इसमें श्री भैरव प्रसाद शिक्षण संस्थान कोकलवारा, तुरहनी बलराम में बलराम यादव की ओर से संचालित विद्यालय व ब्राइट अकादमी दिकौली चौराहा शामिल हैं।
इसी तरह से इकौना बीईओ फूलचंद ने जांच के दौरान लिटिल रोज पब्लिक स्कूल भलुहिया दसौंधी, सरोज शिक्षा निकेतन कंजड़वा व प्रियदर्शनी विद्यालय बागबान को बंद कराया। वहीं जमुनहा बीईओ जमुनहा ने जमुनहा में संचालित एक विद्यालय बंद कराया। सिरसिया बीईओ राजकिशोर की ओर से जांच कर क्षेत्र के कैलाश नाथ चिल्ड्रन एकेडमी लक्ष्मणपुर बाजार, शारदा चिल्ड्रन एकेडमी अमरहवा लक्ष्मणपुर बाजार, इकरा कोचिंग क्लासेज व राजेश्वरी देवी लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल का संचालन बंद कराया गया। इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराने का निर्देश दिया गया।