{"_id":"646906a43c8a7fa2a409f063","slug":"12-cases-settled-in-post-election-resolution-day-srawasti-news-c-13-1-246027-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चुनाव बाद हुए समाधान दिवस में निपटे 12 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चुनाव बाद हुए समाधान दिवस में निपटे 12 मामले
विज्ञापन
क्रासर जानकारी के अभाव में पहले दिन कम रही फरियादियों की संख्या
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव बाद शनिवार को पहली बार आयोजित तहसील स्तरीय समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 144 फरियादी ही पहुंचे। इनमें से मात्र 12 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जमुनहा में आयोजित जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अनुभव सिंह ने किया। जहां पुलिस व भूमि विवाद सहित अन्य मामलों को लेकर 77 फरियादी पहुंचे। इनमें से तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका। वहीं इकौना में एडीएम डीपी सिंह व एसडीएम रोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 45 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से पांच फरियादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि भिनगा में एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में मात्र 22 फरियादी ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से चार फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। संवाद