{"_id":"5c15496ebdec225a1c390e86","slug":"11544898926-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेश कमाने गए दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेश कमाने गए दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। महाराष्ट्र में ट्रक चलाने गए जिले के दो युवकों की गुरुवार रात इंदौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
दोनों का शव शुक्रवार देर रात गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिझिया निवासी रामकुमार (35) पुत्र छेदी प्रसाद एक सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र गया था। इस दौरान उसके साथ इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ निवासी ननके (28) पुत्र नत्थे भी गया था।
महाराष्ट्र में दोनों ट्रक चालक थे। वहां से ट्रक लेकर इंदौर जाते समय रास्ते में दूसरे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे राम कुमार, ननके सहित एक अन्य चालक की मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद इंदौर पहुंचे परिवारीजन शुक्रवार को शव लेकर घर पहुंचे। इससे दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।