फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मानकों की अनदेखी कर बन रहा तहसील भवन

मानकों की अनदेखी कर बन रहा तहसील भवन

Wed, 02 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मानकों की अनदेखी कर बन रहा तहसील भवन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील भवन निर्माण में ठेकेदार मानकों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है। जांच में बार बार इसका खुलासा होने के बाद भी निर्माण जारी है।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को तहसीलदार ने इसकी जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को दी है। अब एसडीएम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।

जमुनहा तहसील में कार्यालय, आवास सहित राजस्व बंदीगृह आदि निर्माण में कार्रदायी संस्था व ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।

इसका खुलासा एक पखवारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने किया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व जिले के नोडल अधिकारी व प्रदेश सरकार के सचिव ने मौके पर पहुंच कर निर्माण का जायजा लिया था।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता विहीन निर्माण पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया था। सचिव की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन तहसील में बिना ग्रेड की सीमेंट, टाइल्स, दोयम दर्जे की ईंट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। ऐसे में बुधवार को तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह ने राजस्व बंदीगृह का निरीक्षण किया। जहां उन्हें नदी की रेत और दोयम दर्जें की ईंट का प्रयोग होता मिला।


इस पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही घटिया ईंट का नमूना लेकर उप जिलाधिकारी जमुनहा को सौंपा।

इस बारे में एसडीएम जमुनहा राजकुमार ने बताया कि राजस्व बंदीगृह का निर्माण घटिया सामग्री से हो रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed