{"_id":"5f7215e98ebc3e9b8b76f011","slug":"11-people-hit-by-corona-in-shravasti-srawasti-news-lko542495820","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में कोरोना की चपेट में आए 11 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में कोरोना की चपेट में आए 11 लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया है। वहीं, सात लोग स्वस्थ हो गए, जिन्हें लेवल-1 हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में इकौना के शास्त्रीनगर में दो, कंजड़वा में एक, भिनगा के भिनगी चौराहा खलवा बाजार में पांच, जमुनहा के पिपरहवा में एक, मोगला में एक व हरिहरपुररानी के मनिकापुर निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
वहीं जिले में कोरोना को मात देकर सात लोग स्वस्थ हो गए। उन्हें लेवल-1 अस्पताल भंगहा से घर भेज दिया गया है।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से सावधानी ही बचाव का एक मात्र उपाय है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। घर लौटने पर हाथ साबुन से धोएं।