{"_id":"5c2cee3abdec225715598992","slug":"101546448442-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षा सात से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षा सात से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छमाही परीक्षा सोमवार सात जनवरी से प्रारंभ होगी। शनिवार बारह जनवरी तक चलने वाली परीक्षा एक ही पाली में सुबह दस से बारह बजे तक होगी।
यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमकार राणा ने बताया कि कक्षा एक के छात्र छात्राओं की केवल मौखिक परीक्षा होगी। इसका पूर्णांक दस अंक का होगा।
कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनका पूर्णांक पांच पांच अंक होगा। कक्षा चार व पांच में लिखित व मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
लिखित परीक्षा का पूर्णांक सात अंक व मौखिक परीक्षा का पूर्णांक तीन अंक होगा। कक्षा छह, सात आठ में केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें प्रश्नपत्र दस अंक का होगा।
विज्ञापन
पहले दिन सोमवार को कक्षा एक से आठ तक की हिंदी की परीक्षा होगी। मंगलवार को अंग्रेजी, बुधवार को गणित की परीक्षा कराई जाएगी।
गुरुवार को कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय, शुक्रवार को संस्कृत व उर्दू, जबकि शनिवार को कक्षा चार से आठ तक विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी।
इस दौरान विद्यालय के पंजीकृत सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। परीक्षा में लिखित कॉपियों का मूल्यांकन उसी दिन कराकर प्रत्येक दिवस की आख्या बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।