फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Zilla Panchayat members, block chiefs declared reservations

जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुखों का आरक्षण घोषित

Mon, 07 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members, block chiefs declared reservations
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा कर दी। जिला पंचायत सदस्य के 19 वार्डों में सामान्य (महिला और पुरुष) 12, पिछड़ा जाति (पुरुष और महिला) के पांच और अनुसूचित जाति (महिला और पुरुष) दो पद आरक्षित हैं।  
विज्ञापन



रविवार को सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा करा दी। उन्होंने बताया जिले में ऊन ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित महिला, कैराना ब्लाक पिछड़ी जाति महिला, कांधला ब्लाक पिछड़ा पुरुष,  शामली ब्लाक अनारक्षित,  थानाभवन अनारक्षित पद घोषित किए हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया  जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य के आरक्षण को स्थिति कर सूची को चस्पा कर दिया है। डीएम के निर्देशानुसार  ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की स्थिति की पत्रावली को सील कर दिया।  जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य का आरक्षण घोषित होने के बाद  संभावित प्रत्याशियों का विकास भवन में आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed