फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth's health deteriorated in police station, police disturbed

थाने में युवक की हालत बिगड़ी, पुलिस में मची खलबली

Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's health deteriorated in police station, police disturbed
थाने में युवक की सेहत बिगड़ी, पुलिस में मची खलबली
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाने पर पूछताछ के लिए लाए गए युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गया, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस युवक को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार आया। इसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रविवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा निवासी युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। बताया गया है कि युवक को एक कमरे में बैठाया गया था। उसी समय अचानक युवक की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस युवक को लेकर अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में चिकित्सक ने युवक का उपचार किया। उपचार के बाद युवक को होश आ गया और उसकी हालत में सुधार आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक को एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया था, जिसे अस्पताल में ले जाया गया था। उपचार के बाद युवक की हालत ठीक हो गई। इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डा. रामनिवास ने बताया कि पुलिस एक युवक को लेकर आई थी, जिसका जबड़ा बंद था और हाथ पैर अकड़े हुए थे, जिसे देखकर लग रहा था कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुुधार आ गया था। अस्पताल में फिजिशियन या न्यूरोलोजिस्ट न होने के कारण एहतियात के तौर पर उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed