फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth of Gujarat was harassing woman by creating fake Facebook ID

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गुजरात का युवक कर रहा था महिला को परेशान

Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth of Gujarat was harassing woman by creating fake Facebook ID
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गुजरात का युवक कर रहा था महिला को परेेशान
विज्ञापन

शामली। फर्जी फेसबुक आईडी पर शामली की महिला की फोटो लगाने और अश्लील मेसेज भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गुजरात का युवक निकला। साइबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दिल्ली बस अड्डे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।

साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शामली निवासी एक महिला का फोटो लगाकर अज्ञात युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली थी। आरोपी ने उसी फेसबुक आईडी से महिला के परिचित लोगों को अश्लील मेसेज भेजने शुरू कर दिए थे। पीड़ित महिला ने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके चलते महिला डिप्रेशन में आ गई थी। पीड़िता ने करीब एक माह पहले इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शहर कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी विवेचना निरीक्षक प्रेमवीर राणा द्वारा की गई। साइबर सेल की जांच में आरोपी की पहचान अंगद बाबूलाल राजपूत पुत्र बाबूलाल निवासी अंबाजी दान्ता बनस कांठा जिला अंबा जी गुजरात के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी अंगद को पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और चलाने में इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और वह मोबाइल की दुकान करता है।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed