फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth jumped from train after snatching mobile phone, died, not identified

Shamli News: मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन से कूदे युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

Sun, 09 Jun 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from train after snatching mobile phone, died, not identified
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सिलावर स्टेशन पर यात्री से मोबाइल छीनने के बाद ट्रेन से कूदे युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जो यात्री से छीना हुआ बताया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब साढ़े तीन बजे सहारनपुर से चलती है और शामली में करीब पांच बजे पहुंचती है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला था। फोन पर आई कॉल से पता चला कि यह मोबाइल जिला बागपत के गांव बूढ़पुर निवासी अनीस (65) का है। अनीस सहारनपुर से ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब यह ट्रेन आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सिलावर स्टेशन के नजदीक पहुंची तो उसमें सवार युवक ने अनीस का मोबाइल छीन लिया था और चलती ट्रेन से कूद गया था। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनीस बीमार है। वह इलाज के लिए देहरादून गए थे। देहरादून से सहारनपुर होते हुए ट्रेन से घर लौट रहे थे। आदर्श मंडी थाना पुलिस का कहना है कि ट्रेन के अंदर मोबाइल छीनने की घटना हुई है। इसकी रिपोर्ट थाना जीआरपी पर दर्ज की जाएगी। उधर, जीआरपी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed