फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth injured in car collision

कार की टक्कर से घायल युवक की मौत

Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in car collision
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र में जसाला के निकट चार दिन पहले आरपीएफ इंस्पेक्टर की कार की टक्कर से घायल दो भाइयों में से एक युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की भतीजी की अगले महीने शादी होनी थी। युवक की मौत से परिवार में खुशियां मातम में बदल गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरपीएफ शामली के इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अनिल वर्मा अपने भाई मूलचंद वर्मा के साथ बाइक से 22 अक्टूबर को अपनी पुत्री के शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। जब दोनों भाई क्षेत्र के गांव जसाला के निकट पहुंचे तो शामली की ओर से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई थी। टक्कर लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने दोनों घायल भाइयों को शामली सीचएसी के बाद दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में रविंद्र उर्फ रवि की तरफ से आरपीएफ इंस्पेक्टर शामली प्रांजल कुमार बोहरा के खिलाफ कांधला थाने पर दी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को मूलचंद वर्मा (38) की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों के मुताबिक मूलचंद की भतीजी की शादी आठ नवंबर को होनी तय थी, जो फिलहाल टाल दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से पहुंचे युवक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में कांधला थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुुरा ने बताया कि इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार बोहरा के खिलाफ दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार बोहरा ने बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह हादसे में दोनों युवक घायल हो गए थे। दोनों घायलों को उन्होंने कांधला सीएचसी में भर्ती कराया था और कांधला थाना पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद वे ड्यूटी पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed