फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth getting employment with transparency: Tejendra Nirwal

भाजपा सरकार में पारदर्शिता के साथ युवाओं को मिल रहा रोजगार: तेजेंद्र निर्वाल

Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth getting employment with transparency: Tejendra Nirwal
पारदर्शिता के साथ युवाओं को मिल रहा रोजगार: तेजेंद्र निर्वाल
विज्ञापन

शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार देने दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हर जनपद को एक पहचान देने का काम किया है। आज हालात बदल रहे हैं, जहां लोग पहले उद्योग लगाने के नाम से डरते थे, आज वहां उद्योग स्थापित हो रहे हैं।
सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाढ़ में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अब से पहले भी डिग्रियां रहती थी, परंतु योग्यता होने पर भी रोजगार नहीं मिल पाता था। वर्तमान सरकार ने सेतु का काम किया है, जिसका परिणाम यह है कि आज एक छत के नीचे उद्योगपति जिन्हें रोजगार देना है, और छात्र एक प्लेटफार्म पर हैं। जिनके पास टैलेंट है उसके लिए असीमित क्षेत्र हैं, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिए जाने का काम किया है। परिश्रम कभी विफल नहीं होता। हमारा देश युवाओं का देश है, इसलिए मेहनत कर अपनी मंजिल को हासिल करें।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा शासन के निर्देश पर जनपद में आयोजित अप्रेंटिस मेले में विभिन्न ट्रेड के युवाओं ने प्रतिभाग किया है। जिन बच्चों का चयन नहीं होता है, उनको हताश होने की जरूरत नहीं है, वह आगे मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने आईटीआई प्राचार्य को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी कंपनियों के साथ बैठक कर ऐसे ही छोटे मेले आयोजित कर बच्चों को रोजगार के अवसर प्रदान कराएं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना शामली के रवि भूषण ने बताया कि अप्रेंटिस मेले में लगभग 25 अधिष्ठान, कंपनियों और 150 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 40 युवाओं का अप्रेंटिस हेतु चयन किया गया। कार्यक्रम में आईआईए चेयरमैन अनुज गर्ग, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, उप्र कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed