फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies, two companions injured after car overturns in Rajbeh

Shamli News: रजबहे में कार पलटने से युवक की मौत, दो साथी घायल

Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, two companions injured after car overturns in Rajbeh
सन्नी का फाइल फोटो - फोटो : mathura
झिंझाना। क्षेत्र के गांव पुरमाफी में कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। रविवार की देर रात गांव ताना निवासी सन्नी अपने दो दोस्तों प्रभात व गौरव के साथ कार द्वारा गढ़ीपुख्ता से अपने गांव आ रहे थे। गांव पुरमाफी से पहले कार अनियंत्रित हो गई और रजबहे में गिरकर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गई। चिकित्सक ने सन्नी (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वह हरियाणा के गुरुग्राम में किसी कंपनी में नौकरी करता था,जो छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक के पत्नी व तीन वर्षीय बेटा है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।

सन्नी का फाइल फोटो

सन्नी का फाइल फोटो- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed