Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth defrauded of 4.88 lakh in online task scam

Shamli News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवक से 4.88 लाख की साइबर ठगी

Tue, 03 Nov 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth defrauded of 4.88 lakh in online task scam
शामली। कस्बा कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा बाजार निवासी युवक से घर बैठे ऑनलाइन काम कर रोजाना दो से पांच हजार रुपये कमाने का झांसा देकर 4 लाख 88 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित लविश सिंघल ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को आईओटीएए क्रिएटिव एजेंसी से जुड़ा बताते हुए रिमोट वर्क का ऑफर दिया और कहा कि वह घर बैठे दो से पांच हजार रुपये प्रतिदिन आसानी से कमा सकते हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में डेमो टास्क पूरा कराने पर उसे 150 रुपये दिए गए। इसके बाद उसे टेलीग्राम के कनेक्ट ग्रुप 30 में जोड़ दिया गया। रिया खन्ना ने कंपनी की रिसेप्शनिस्ट बताते हुए उसे आगे की प्रक्रिया बताई, जिसमें उन्होंने कुछ टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। उस महिला ने गूगल मैप पर होटल रिव्यू करने के टास्क दिए। शुरुआत में निवेश के बदले मुनाफा देकर आरोपियों ने उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग टास्क के नाम पर उससे रकम निवेश कराई गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडसइंड बैंक खातों से यूपीआई के जरिये रकम ट्रांसफर कराई। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संदिग्ध खाते में 1.50 लाख रुपये नेट बैंकिंग से भेजे गए, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 25 हजार रुपये नकद जमा कराए गए। पीड़ित के मुताबिक 23 से 25 अक्तूबर के बीच आरोपियों ने उससे कुल चार लाख 88 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed