शामली। घरेलू गैस सिलिंडर और अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं के मूल्यों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सींगरा गांव में प्रदर्शन किया। घरेलू गैस सिलिंडर सड़क पर रखकर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनि शर्मा ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार जब से सत्ता पर काबिज हुई है, तब से देश में महंगाई दर चरम सीमा पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा हर वर्ष डीजल, पेट्रोल सहित, एलपीजी सिलिंडर के मूल्यों में लगातार वृद्धि की जा रही है। यूपीए सरकार में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी ,जिसमें उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी मिलती थी। वर्तमान में निजी स्कूलों के द्वारा की जा रही फीस वृद्धि से गरीब परिवारों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। वर्तमान सरकार में शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है। इस दौरान नासिर चौधरी, रिजवान मंसूरी, सचिन चौधरी, मंगल कोहली, आजम मंसूरी, वसीम मिर्जा, आजाद मंसूरी, आसिफ अली, ज़ुबैर चौधरी, सन्नर चौधरी आदि मौजूद रहे।