फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth committed suicide by hanging himself in the house

Shamli News: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging himself in the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव पुरमाफी में दिन निकलते ही घर के अंदर युवक ने फांसी लगा ली। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए पीएम के लिए भेज दिया।

शनिवार की सुबह क्षेत्र के गांव पुरमाफी में रवि उम्र 19 वर्ष का घर के अंदर फांसी पर झूलता शव मिला। जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और गहनता से छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। शुक्रवार की देर शाम को गांव में साथियों के साथ बैठा था। इसके बाद वह अपने घर आ गया, लेकिन दिन निकलने पर परिजनों को फांसी के फंदे पर झूलता मिला। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया गांव पुरमाफी में रवि का घर के अंदर फांसी पर लटका शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed