{"_id":"5ee7b18c8ebc3e42e04eb7a5","slug":"youth-arrested-in-encounter-partner-absconding-shamli-news-mrt4865875151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में युवक गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में युवक गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में युवक गिरफ्तार, साथी फरार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव सिंभालका के निकट रेलवे अंडरपास के निकट मुठभेड़ के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक और तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
रविवार रात को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम सिंभालका के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई देने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और रेलवे अंडरपास के निकट घेराबंदी कर एक युवक पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक का नाम मोनू उर्फ अर्जुन, निवासी गांव कुड़ाना है जबकि मौके से भागा उसका साथी उसी के गांव का अंकित उर्फ गुड्डू है। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।