फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: मोबाइल फोन की लत से बच्चों की झुक रही कमर, चलने-खड़े होने में परेशानी

Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। मोबाइल फोन की बढ़ती लत छोटे बच्चों की सेहत पर असर डाल रही है। लगातार कई घंटे तक मोबाइल फोन की स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से गर्दन झुक रही है। इससे चलने-फिरने और सीधे खड़े होने की समस्या बन रही है। इस तरह के मामले जिला अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन की लत से बच्चों में बैठने की आदत से बच्चों की शारीरिक मुद्रा प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। मोबाइल फोन लेकर बच्चे आगे की तरफ झुककर बैठते हैं, जिससे गर्दन और पीठ में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और रीढ़ की सामान्य स्थिति पर असर पड़ता है। इससे बच्चों में चलने-फिरने और सीधे खड़े होने में परेशानी की शिकायत शामिल है। जिला अस्पताल में हर महीने छह-सात बच्चों में इस तरह की शिकायतें सामने आ रही है
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि बच्चों के स्क्रीन समय को सीमित करना और उन्हें नियमित रूप से खेलने-कूदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मोबाइल फोन देखते समय सही मुद्रा बनाए रखने, बीच-बीच में उठकर चलने और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि करने की आदत डालनी चाहिए। यदि बच्चा लगातार झुककर चलता है, सीधे खड़े होने में परेशानी महसूस करता है या उसके चलने के तरीके में बदलाव आता है, तो विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से जांच व फिजियोथेरेपी करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से आ रहे मामले
केस एक : जिला अस्पताल में छह वर्षीय बालक को लेकर पहुंचे अभिभावक रमेश ने बताया कि बच्चे की गर्दन झुकी रहती है और सुनने की क्षमता कम हो रही है। चिकित्सक ने मोबाइल फोन लंबे समय तक देखने से मना किया है।

केस दो : सात वर्षीय बालक को लेकर पहुंचे अभिभावक ने बताया कि बच्चे की सुनने की क्षमता कम हो रही है। गर्दन में दर्द रहता है और चलने-फिरने या खड़ा होने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने दवा के साथ फिजियोथेरेपी कराने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed