फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth are going to decide the direction and condition of the country: Suresh Rana

देश की दिशा और दशा तय करने वाले हैं युवा : सुरेश राणा

Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth are going to decide the direction and condition of the country: Suresh Rana
थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
शामली। नगर पंचायत थानाभवन के सभागार में गढ़ीपुख्ता, सिलावर, थानाभवन और जलालाबाद मंडल के भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा चुनाव और मोर्चा के कार्यों को लेकर चर्चा की। कहा कि आने वाले समय में युवा ही देश की दिशा और दशा तय करेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा आबादी युवाओं की है। कुल आबादी में 70 करोड़ से ज्यादा देश का युवा मतदाता है। देश का भविष्य है और देश की दिशा और दशा तय करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। रोहित विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारियों से दोबारा भाजपा की सरकार बनाने को विधानसभा चुनाव में पूरे जोश से कार्य करने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री नंदू राणा ने किया।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा विस्तारक सुनील व्यास व विधानसभा संयोजक वीरेंद्र सिंह मादलपुर, जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पंवार, कौशिंद्र पुंडीर, जिला मंत्री सुनील कोरी, आशीष कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अनुज संगल, मंडल अध्यक्ष थानाभवन से मोहित शर्मा, गढ़ीपुख्ता से अनुज कश्यप, जलालाबाद से विशाल सैनी, सिलावर से तरुण मलिक, अवि पंवार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed