फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर : तेरी मां को मार डाला है, अब तेरी बारी’.., पत्नी की हत्या कर पड़ोसी के घर सोए बेटे को मारने पहुंचा था हत्यारोपी

Wed, 02 Jun 2021 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jun 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
'Your mother is killed, now your turn'
जांच करती पुलिस और पत्नी सुदेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में महिला की हत्या से घर में कोहराम मच गया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पत्नी के हत्यारोपी मुरली में इस कदर गुस्से में था कि वह बेटे को मारने पड़ोसी के घर चला गया। चारपाई पर सोते हुए बेटे अजय पर हमला करते हुए मुरली जोर से चिल्लाया ‘तेरी मां को मार डाला है, अब तेरी बारी है।’


गांव गोगवान जलालपुर में पत्नी सुदेश के गेट बंद कर सो जाने के बाद मुरली छत के रास्ते घर में घुसा। उसने फावड़े से सुदेश पर कई बार हमले किया। इसके आरोपी पति उसे मृत समझकर पड़ोसी रामनिवास के घर गया, जहां पर उसका बेटा अजय सो रहा था। अजय गैलरी में रामनिवास के पुत्र अन्नू राणा के साथ सोया हुआ था। पहले तो मुरली ने अन्नू के चेहरे से चादर हटाकर देखा। उसके बाद अपने बेटे की पहचान करके उस पर फावड़े से हमला कर दिया।
'Your mother is killed, now your turn'
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
आरोपी इस कदर गुस्से में था कि बेटे पर फावड़े से हमला करते हुए वह जोर से चिल्लाया- तेरी मां को मार डाला है, अब तेरी बारी है। अजय की चीख सुनकर पास में सो रहे अन्नू राणा ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। आंधी और बारिश के कारण गांव के अन्य लोग भी मौके पर नहीं पहुंच सके। बाद में शोर मचने पर ग्रामीण एकत्र हुए।

 
'Your mother is killed, now your turn'
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

नशे में बर्बाद कर दिया परिवार
पत्नी का हत्यारोपी मुरली शराब का आदी बताया गया है। वह अक्सर शराब पीकर आता और पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। मौके पर पहुंचे एएसपी को मृतका सुदेश के भाई कंवरपाल, ब्रजपाल, कृष्णपाल ने बताया कि मुरली कुछ काम नहीं करता था।

सुदेश गांव की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सिखाती थी। मुरली अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर पैसे मांगता था। इसे लेकर दोनों में विवाद हो जाता था। मुरली अक्सर सुदेश से मारपीट करता था। यहां तक कि मुरली अपनी ससुराल में भी जाता तो वहां शराब पीकर हंगामा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Your mother is killed, now your turn'
आसपास के लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

दो दिन पहले ही घर आया था अजय
घायल अजय इकलौता पुत्र है। वह वह चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दो दिन पूर्व ही अजय घर आया था। इसके अलावा मुरली की एक पुत्री भी है। उसकी ढाई वर्ष पूर्व हरियाणा के जगाधरी में शादी हो चुकी है। पत्नी की हत्या करने के बाद इकलौते बेटे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती बेटे की भी हालत भी गंभीर बताई जाती है।

मुरली और सुदेश की शादी करीब 25 वर्ष हुई थी। सुदेश का मायका मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव नगवा अटाली का है। मुरली के पास खेती की करीब छह बीघा जमीन है। बताया गया कि वह खेती के काम में भी दिलचस्पी नहीं लेता था। सदुुश गांव में सिलाई-कढ़ाई सेंटर चलाती थी। वह महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सिखाने के साथ ही कपड़े सिलकर घर खर्च चलाती थी।

विज्ञापन
'Your mother is killed, now your turn'
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पहचान न होती तो अन्नू पर भी कर सकता था हमला
आरोपी मुुरली ने रात्रि में करीब पौने 12 बजे घटना को अंजाम दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह बेटे को मारने पड़ोसी के घर पहुंचा। वहां पर पड़ोसी रामनिवास का बेटा अन्नू राणा और मुरली का बेटा अजय सोए हुए थे। उस समय तेेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही थी।

अंधेरे में दो लोगों को सोए देखकर पहले उसने अन्नू के चेहरे से चादर हटाकर उसकी पहचान की। फिर हमले बेटे अजय पर हमला किया। यदि वह चादर हटाकर पहचान न करता तो अन्नू भी उसके हमले का शिकार हो सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed