फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली: राजेंद्र मलिक बने गठवाला खाप के नए चौधरी, पगड़ी पहनाकर कराई रस्म अदायगी

Sun, 30 May 2021 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 May 2021 12:14 PM IST
सार

गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक के निधन के बाद रविवार को लिसाढ़ गांव में तेरहवी एवं शोक सभा आयोजित की गई-

विज्ञापन
Shamli: Rajendra Malik became the new Chaudhary of Gathwala Khap
khaap shamli, khaap chaudhary - फोटो : amar ujala

 यूपी के शामली में राजेंद्र मलिक को गठवाला खाप का नया चौधरी बनाते हुए पगड़ी पहनाई गई। वहीं दिवंगत खाप चौधरी हरिकिशन मलिक की तेरहवीं और शोकसभा आज आयोजित की गई।


उत्तर प्रदेश के शामली में गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक की रविवार को लिसाढ़ गांव में आयोजित हुई तेरहवीं एवं शोकसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खाप चौधरी पहुंचे।

सभी खाप चौधरियों ने लिसाढ़ गांव में पहुंचकर बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक की रस्म पगड़ी में उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक को गठवाला खाप की पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी सौंपी। बालियान खाप के चौधरी और भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत भी शोकसभा में शामिल हुए। बता दें कि खाप पंचायत व्यवस्था है, जो परंपराओं और देश की संस्कृति को बचाने की दिशा में काम करती हैं। यही नहीं, किसानों ग्रामीणों की भलाई के लिए किए गए आंदोलनों में भी सांझेदारी निभाती है। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह है।

Shamli: Rajendra Malik became the new Chaudhary of Gathwala Khap
khaap shamli, khaap chaudhary - फोटो : amar ujala
गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक के निधन के बाद रविवार को लिसाढ़ गांव में तेरहवी एवं शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुताबिक सुबह आठ बजे गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक की स्मृति में हवन. यज्ञ कराया गया। दोपहर 12 बजे शोक सभा आयोजित की गई। 
 
Shamli: Rajendra Malik became the new Chaudhary of Gathwala Khap
khaap shamli, khaap chaudhary - फोटो : amar ujala

शोक सभा में हरियाणा गठवाला खाप के बाबा बलजीत सिंह, बालियान खाप के चौधरी और भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, बड़ौत लिलौन खाप के चौधरी बाबा संजय कालखंडे, समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खापों के चौधरी हिस्सा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: Rajendra Malik became the new Chaudhary of Gathwala Khap
गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक - फोटो : amar ujala
इस मौके पर खापों के चौधरी गठवाला खाप के चौधरी की कमान बाबा हरिकिशन मलिक के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक को पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी सौंपी गई। 
 
विज्ञापन
Shamli: Rajendra Malik became the new Chaudhary of Gathwala Khap
naresh tikait,bku - फोटो : amar ujala
इतिहास जाने, पंचायत व्यवस्था सीखें युवा
देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खाप पंचायत व्यवस्था अमूल्य है, बुजुर्गों से मिली है और अब इसे भविष्य की पीढ़ियों को सौंपा जाएगा। युवा सीखें, समझें और पालन करें। आचरण में अपनी परंपराओं को ढालने का काम करें। दुनिया ने खाप पंचायतों पर शोध कर सीखने का काम किया है। बेहतर शिक्षा हासिल करें और अपना और अपने बुजुर्गों का इतिहास पढ़ने का काम करें।

उधर, गठवाला खाप के लंबे समय से प्रतिनिधि के रूप में काम रहे राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed