{"_id":"5a871c534f1c1ba2268baaa5","slug":"young-sweat-for-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए पसीना बहा रहे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के लिए पसीना बहा रहे युवा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शामली के भौंरकला मार्ग पर दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में उत्तर प्रदेश सरकार ने जैसे ही पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती कराने की घोषणा की, तो युवाओं में उत्साह का संचार हो गया। पुलिस में भर्ती होने के लिए शामली जिले में न केवल युवक, बल्कि युवतियां भी अभ्यास करने में जुटी हैं। प्रमुख मार्गों पर सुबह और शाम को युवाओं के ग्रुप दौड़ लगाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में 42 हजार कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा जनवरी माह में प्रदेश सरकार ने की थी। भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं तथा 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाने हैं। इसी लिहाज से युवाओं में यूपी पुलिस में भर्ती होने का उत्साह बना हुआ है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कंप्यूटर सेंटरों पर रोजाना भीड़ लगी रहती है। वहीं, युवक युवतियां शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। शामली-कुड़ाना मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग, भैंसवाल मार्ग, मुजफ्फरनगर मार्ग, कैराना रोड के साथ ही गांवों के संपर्क मार्गों पर भी युवक दौड़ लगा रहे हैं। दौड़ के साथ ही बीम, डिप्स, दंड बैठक कर शरीर को मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि फिजिकल टेस्ट आसानी से पास किया जा सके। गांव कुडाना निवासी बोबी मलिक, अक्षय मलिक, भैंसवाल निवासी गुरविल पंवार और अश्वनी ने बताया कि दो महीना पहले से ही पुलिस भर्ती की तैयारी में लगे थे। पहले दिन में एक बार दौड़ लगाते थे, लेकिन अब सुबह और शाम दो समय दौड़ लगाकर अभ्यास कर रहे हैं। ट्यूबवेल पर ही व्यायाम किया जाता है।
इसके अलावा लिखित परीक्षा के लिए भी शामली के कोचिंग सेंटरों पर भी युवकों की भीड़ रहती है। शामली की सीबी गुप्ता, आर्यपुरी आदि कॉलोनी में कोचिंग सेंटरों पर रोजाना पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं की भीड़ है।
विज्ञापन
चयन के लिए ये है योग्यता
पुरुषों के लिए 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ करनी होगी। जबकि महिलाओं के लिए 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूूूरी करनी होगी। पुरुष वर्ग में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए सीना 79 सेमी और 5 सेंटीमीटर का फुलाव के साथ 84 सेंटीमीटर है। जबकि एससी अभ्यर्थियों के लिए 77 सेंटीमीटर और फुलाव के साथ 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए कम से कम 40 किलोग्राम वजन होना जरूरी है। वहीं, लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न शामिल होंगे। इस बार प्रदेश सरकार ने लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन