{"_id":"5dd56d8e8ebc3e54af1ecabe","slug":"young-man-stabbed-in-a-minor-dispute-shamli-news-mrt454617422","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक पर चाकू से वार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में मामूली कहासुनी के विवाद को लेकर घर के बाहर खड़े युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपियों पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई ने गांव के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गांव बलवा निवासी अमजद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई वासिद मंगलवार दोपहर को बाइक से जा रहा था। रास्ते में सामने से आरोपी पक्ष की बुग्गी आ रही थी। बुग्गी के सामने बाइक आने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय गांव के कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे। अमजद के मुताबिक उसका भाई वासिद मंगलवार रात को घर के निकट खड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी समय आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोग लाठी डंडे, चाकू और तमंचा लेकर आए। तीनों आरोपियों ने उसके भाई को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से भी फायर किया, जिसमें उसका भाई बाल-बाल बच गया। चाकू के हमले में वासिद घायल हो गया। घायल को रात में सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस मामले में अमजद की तरफ से पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।