फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man killed by shot on temple, villagers create jam

Shamli News: कनपटी पर गोली मार युवक की हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 31 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by shot on temple, villagers create jam
बड़गांव में जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते एसडीएम और सीओ। संवाद
बडगांव। दल्हेड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसका शव सोमवार सुबह गांव के बाहर हिंडन-गंगनहर क्राॅसिंग पुल पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने कस्बे के महाराणा प्रताप तिराहे पर जाम लगा दिया। जिस कारण यातायात भी प्रभावित रहा। अधिकारियों ने आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हिंडन-गंगनहर क्राॅसिंग पुल से सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण कुछ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रास्ते के बीच में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़गांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। घटनास्थल पर शराब के दो पाउच, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन, प्लास्टिक के चार गिलास और कारतूस भी पड़े मिले। उसकी पहचान दल्हेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। एसपी देहात सागर जैन भी मौके पर पहुंचे। हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने करीब सवा 12 बजे जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शव दिखाए बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़ा जाए। एसपी देहात, एसडीएम श्वेता पांडेय और सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जमानत पर आया हुआ था अजय
पुलिस के अनुसार, मृतक अजय पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, बाइक चोरी और अवैध तमंचे के मामले दर्ज थे। वह दो बार जेल जा चुका था। फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता ने उसके बेटे अजय को रविवार शाम करीब पांच बजे नया गांव निवासी वंश उर्फ लड्डू घर से बुलाकर बाइक पर लेकर गया था। इसके बाद रात भर अजय का नंबर बंद आता रहा। सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की पार्टी, फिर किया कत्ल
मौके से शराब के पाउच, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक और चार गिलास भी मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि अजय के साथ वहां पर तीन अन्य व्यक्ति भी थे, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आशंका यह भी है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले में परिजनों ने की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed