{"_id":"5fcd1d7f8ebc3ecf6a091f6e","slug":"young-man-injured-by-stabbing-shamli-news-mrt5143986146","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर किया घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू मारकर किया घायल किया
विज्ञापन
युवक को चाकू मारकर किया घायल किया
गढ़ीपुख्ता। मोहल्ला कुरैशियान में मामूली कहासुनी के बाद युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घोंपकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कुरैशियान निवासी दानिश अपने एक रिश्तेदार और मोहल्ले के जीशान के साथ किसी काम से बाइक पर गांव हसनपुर गए थे। रास्ते में तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान तीनों बाइक से नीचे गिर गए। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों किसी प्रकार बाइक को खींचकर गढ़ीपुख्ता पहुंचे। बाइक के क्षतिग्रस्त होने से नाराज होकर दानिश ने जीशान से बाइक के खराब होने का खर्चा मांगा जिस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई, आरोप है कि इसी दौरान जीशान ने घर में रखे चाकू को दानिश के पेट में घोंप दिया। दानिश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एसे शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चर्चा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
घर में घुसकर मां-बेटे को घायल किया
गढ़ीपुख्ता। गांव मालेंडी निवासी देवदत्त शर्मा ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले पिता-पुत्र उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन परिवार की महिलाओं को परेशान करते है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार शाम पिता-पुत्र लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए तथा उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी, जब उसने और उसकी मां ओमवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों के आने के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।