फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man also drowned while trying to save teenager in Yamuna

Shamli News: यमुना में किशोर को बचाने की कोशिश में युवक भी डूबा

Tue, 15 Oct 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Young man also drowned while trying to save teenager in Yamuna
कैराना (शामली)। अपने परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने आए किशोर को डूबने से बचाने के प्रयास में युवक भी डूब गया। गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ हरियाणा ले गए।
विज्ञापन


सोमवार को पानीपत के शिव चौक सब्जी मंडी निवासी जयनारायण का परिवार यमुना में स्नान करने के लिए आया था। यमुना में स्नान करते समय जय नारायण का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन यमुना में डूबने लगा। अर्जुन को बचाने के लिए पानीपत के संजय चौक जगजीवन राम कॉलोनी निवासी राम कुमार के 22 वर्षीय पुत्र साहिल ने यमुना में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

अर्जुन को बचाने के प्रयास में साहिल भी नदी के पानी में डूब गया। किशोर और युवक के यमुना में डूबने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान प्राइवेट गोताखोरों ने दोनों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 5:30 बजे गोताखोरों ने दोनों के शवों को यमुना से बाहर निकाल। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों के शवों को अपने साथ हरियाणा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed