{"_id":"65f36ec26ac6a9f7880cdad4","slug":"you-will-have-to-pay-double-the-fee-for-door-to-door-garbage-collection-from-april-1-shamli-news-c-26-1-smrt1048-118012-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक अप्रैल से देना होगा दोगुना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक अप्रैल से देना होगा दोगुना शुल्क
विज्ञापन
शामली। शहर में डोर टू रोड कूड़ा कलेक्शन के लिए नए वित्तीय वर्ष से नागरिकों को प्रति घर दोगुना शुल्क देना होगा। अभी तक प्रति घर 30 रुपये प्रति माह लिया जा रहा है, अब 60 रुपये प्रति माह वसूल किया जाएगा। साथ ही इस बार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी शुल्क वसूलने के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नया टेंडर झांसी की कंपनी के नाम जारी किया गया है। कंपनी एक अप्रैल से शहर में कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू करेगी।
नगरपालिका शामली की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। पिछले साल पालिका ने नोएडा की कंपनी को कूड़ा कलेक्शन का कार्य दिया था। कंपनी शहर में प्रत्येक घर से 30 रुपये मासिक की दर से शुल्क वसूल कर रही है, जबकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से शुल्क के नाम 35 रुपये निर्धारित थे। इस कंपनी का टेंडर 29 फरवरी को पूरा हो गया था, लेकिन नया टेंडर न होने के कारण पालिका ने नोएडा की कंपनी का समय एक माह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया था। नगरपालिका ने नया ठेका देने के लिए टेंडर निकाला था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झांसी की कंपनी को टेंडर मिला है। यह कंपनी एक अप्रैल से कार्य शुरू करेगी। पालिका ने साथ कंपनी के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कार्य आदेश भी जारी करने की तैयारी कर ली गई है। नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए झांसी की कंपनी के नाम टेंडर दिया गया है। टेंडर में दी गई शर्तों के अनुसार अनुबंध पत्र तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कंपनी को अनुबंध पत्र और कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से कंपनी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू करेगी।--
कूड़ा वाहन व चालक पालिका का और कर्मचारी कंपनी के होंगे
शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगरपालिका की तरफ से अपने वाहन और चालक उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी कंपनी के रहेंगे। कंपनी की जिम्मेदारी होगी कि वह रोजाना सभी वार्डों से घर-घर जाकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करेगी।
विज्ञापन
-- -
एक अप्रैल से ये लागू होगा मासिक शुल्क
घर - 60 रुपये
बैंक्वेट हॉल - 1060 रुपये
बरातघर - 1080 रुपये
रेस्टोरेंट - 1060 रुपये
होटल - 1070 रुपये
प्राइवेट अस्पताल - 750 रुपये
कॉलेज - 650 रुपये
स्कूल - 670 रुपये
प्राइवेट स्कूल - 470 रुपये
प्राइवेट शोरूम - 300 रुपये
छोटी दुकान - 80 रुपये
रेहड़ा पटरी - 80 रुपये
चाय की दुकान - 60 रुपये
जूस की दुकान - 300 रुपये
मेडिकल स्टोर - 60 रुपये
मार्केट की दुकान - 50 रुपये
विज्ञापन
नगरपालिका शामली की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। पिछले साल पालिका ने नोएडा की कंपनी को कूड़ा कलेक्शन का कार्य दिया था। कंपनी शहर में प्रत्येक घर से 30 रुपये मासिक की दर से शुल्क वसूल कर रही है, जबकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से शुल्क के नाम 35 रुपये निर्धारित थे। इस कंपनी का टेंडर 29 फरवरी को पूरा हो गया था, लेकिन नया टेंडर न होने के कारण पालिका ने नोएडा की कंपनी का समय एक माह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया था। नगरपालिका ने नया ठेका देने के लिए टेंडर निकाला था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झांसी की कंपनी को टेंडर मिला है। यह कंपनी एक अप्रैल से कार्य शुरू करेगी। पालिका ने साथ कंपनी के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कार्य आदेश भी जारी करने की तैयारी कर ली गई है। नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए झांसी की कंपनी के नाम टेंडर दिया गया है। टेंडर में दी गई शर्तों के अनुसार अनुबंध पत्र तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कंपनी को अनुबंध पत्र और कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से कंपनी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
कूड़ा वाहन व चालक पालिका का और कर्मचारी कंपनी के होंगे
शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगरपालिका की तरफ से अपने वाहन और चालक उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी कंपनी के रहेंगे। कंपनी की जिम्मेदारी होगी कि वह रोजाना सभी वार्डों से घर-घर जाकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करेगी।
विज्ञापन
एक अप्रैल से ये लागू होगा मासिक शुल्क
घर - 60 रुपये
बैंक्वेट हॉल - 1060 रुपये
बरातघर - 1080 रुपये
रेस्टोरेंट - 1060 रुपये
होटल - 1070 रुपये
प्राइवेट अस्पताल - 750 रुपये
कॉलेज - 650 रुपये
स्कूल - 670 रुपये
प्राइवेट स्कूल - 470 रुपये
प्राइवेट शोरूम - 300 रुपये
छोटी दुकान - 80 रुपये
रेहड़ा पटरी - 80 रुपये
चाय की दुकान - 60 रुपये
जूस की दुकान - 300 रुपये
मेडिकल स्टोर - 60 रुपये
मार्केट की दुकान - 50 रुपये