फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga conveyed the message of a balanced, preserved, and prosperous Earth.

Shamli News: योग से संतुलन, संरक्षण और समृद्ध पृथ्वी का संदेश दिया

Sat, 06 Jun 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Yoga conveyed the message of a balanced, preserved, and prosperous Earth.
- सीसीएसयू के निशुल्क योग शिविर के छठे दिन योग और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क नित्य योग शिविर का छठा दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। इससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम व योग निद्रा का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य अमरपाल ने योग के वास्तविक स्वरूप और उसकी व्यापक उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन में योग आंतरिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना करने की शक्ति देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का आधार बनती है। योग व्यक्ति में संयम, शुद्धता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। वह समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग आचार्य अमरपाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पृथ्वी, जल, वायु और ऊर्जा जैसे प्राकृतिक संसाधन मानव जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के बिना जीवन का संतुलन संभव नहीं है। योग हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि योग से संतुलन, संतुलन से संरक्षण और संरक्षण से समृद्ध पृथ्वी का संदेश वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

योग शिविर में शामिल प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और आत्मिक शांति का अनुभव किया। योग निद्रा के अभ्यास ने उन्हें तनावमुक्त रहने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी उपायों से भी परिचित कराया। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र सहित योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अंजु मलिक, ईशा पटेल, अरुण सिसोदिया, अभिषेक कुमार, अवनीश कुमार और विभाग के अनेक विद्यार्थी एवं योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed