फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level increased again, condition of Laxmipura village depends on Ram

Shamli News: फिर से बढ़ा यमुना का जलस्तर, राम भरोसे लक्ष्मीपुरा गांव का हाल

Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased again, condition of Laxmipura village depends on Ram
- ग्रामीणों का आरोप जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद चले गए है ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। बाढ़ प्रभावित लक्ष्मीपुरा में शनिवार की रात्रि से फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद से ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर यहां से चले गए। ड्रेनेज के संसाधन भी अस्त-व्यस्त अवस्था में ठोकर संख्या एक पर पड़े हैं। वहीं, दूसरी ओर विभाग द्वारा यमुना नदी में प्रवाहित किए गए खटोले भी क्षत-विक्षत स्थिति में हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में बीते पांच जुलाई से 15 जुलाई के मध्य ठोकर संख्या एक के कटान सहित किसानों के खेत के कटान के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। विपक्ष के नेताओं के निरीक्षण के साथ विवादों में रहे सत्ताधारी दल के नेता भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां राहत चौपाल का आयोजन कर लोगों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया था। आरोप है कि ड्रेनेज विभाग के अधिकारी अपना बोरी बिस्तर बांध कर वहां से फरार हो गए और लोगों को बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों को राम भरोसे छोड़ गए। मौके पर ड्रेनेज के संसाधन अस्त-व्यस्त स्थिति में पड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर शनिवार को हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया और ठोकर के करीब पहुंच गया। जिसके बाद गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। घबराए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारी यहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्त व्यस्त हालात में पडे ड्रेनेज के संसाधन

संसाधनों की दुहाई देने वाला ड्रेनेज विभाग लक्ष्मीपुरा में नेताओं के दौरे के बाद मौके से चले गए। जबकि नेताओं को बाढ़ नियंत्रण को दिखाने के लिए मंगाई गई लकड़ी की बल्लियां एवं तैयार किए गए खटौले तटबंध के किनारे अस्त व्यस्त हालत में पड़े हुए हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

वर्जन....................


यमुना के जलस्तर पर निगरानी कराई जा रही है। दूसरी और राहत चौपाल के माध्यम से लोगों को बाढ़ नियंत्रण की जानकारी देते हुए सचेत किया जा रहा है।
विजय शंकर मिश्रा, एसडीएम ऊन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed