फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level decreased by 40 cm

Shamli News: यमुना का जलस्तर 40 सेमी हुआ कम

Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level decreased by 40 cm
कैराना। रविवार दोपहर हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 11 हजार 225 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था ,लेकिन उसके बाद से पानी की मात्रा कम होती गई। जिसके चलते सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर 40 सेमी कम होकर 228.30 मीटर हो गया।
विज्ञापन


पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही रूक रूक कर बारिश के चलते यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2990 क्यूसेक, दोपहर 2 बजे 11 हजार 225 क्यूसेक तथा शाम 4 बजे 2110 क्यूसेक पानी प्रति सैकेंड छोड़ा गया था। सोमवार सुबह 8 बजे भी यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा घटकर 3148 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज की गई। रविवार को यमुना का जलस्तर 228.7 मीटर पर बह रहा था। वहीं सोमवार सुबह जलस्तर घटकर 228.3 मीटर पर आ गया। यमुना का चेतावनी बिन्दु 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed