फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level rises to 229.3 meters

यमुना नदी का जल स्तर बढ कर 229.3 मीटर पहुचा

Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises to 229.3 meters
कैराना। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते यमुना का जलस्तर 20 सेमी और बढ़कर 229.3 मीटर पहुंच गया है। वहीं, रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 21 हजार 541 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर शनिवार सुबह आठ बजे समुद्र तल से 229.1 मीटर ऊपर बह रहा था। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 24 हजार 630 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया। जिसके चलते रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर 229.3 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 21 हजार 541 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे सोमवार सुबह तक कैराना यमुना पुल के पास गुजरने की संभावना है। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। जिसके चलते अभी कोई अधिक समस्या नहीं है। संवाद
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव
कैराना। अस्पताल ले जाई जा रही महिला का 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया।
रविवार को गांव अलीपुर निवासी मुनव्वर की पत्नी अंजुम को प्रसव पीड़ा की सूचना एंबुलेंस को दी गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस गांव में पहुंची और महिला को अस्पताल के लिए लेकर चल दी। इसी बीच अधिक प्रसव पीड़ा के चलते रास्ते में एंबुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी मनोज कुमार व पायलट विकास नैन ने आशा के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का मकान बनवाने के नाम पर 5 हजार ठगे
कैराना। मोबाइल फोन पर पीएम आवास योजना में मकान बनवाने का पैसा भेजने के नाम पर नेट बैंकिंग ठग ने 5 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव मलकपुर निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि रविवार सुबह उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से काल आई। जिसमें आरोपी ने कहा कि पीएम आवास योजना में मकान की किस्त आ गई है। इसलिए पांच हजार रुपये खाते में डलवा दो। वह झांसे में आ गया और उसने मलकपुर जनसेवा केंद्र के माध्यम से ठग के खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। अभी तक उसके खाते में कोई रकम नहीं आई है। आरोपी ने बाद में उसे फोन करके कहा कि 13,300 रुपये और डलवाने पड़ेंगे वरना मकान का पैसा नहीं मिलेगा। पुलिस ने तहरीर लेकर साइबर सेल को भेज दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed