फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level rises again

यमुना के जलस्तर में फिर हुई बढ़ोतरी

Mon, 22 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises again
फोटो
विज्ञापन

कैराना। यमुना के जलस्तर में सोमवार को एक बार फिर आधा मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यमुना में सोमवार को 9 हजार 534 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि इतनी वृद्धि यमुना में सामान्य है।
यमुना के जलस्तर में पिछले कई दिन से गिरावट दर्ज की जा रही थी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में गत दिवस 18 हजार 728 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया था। जिस पर सोमवार को यमुना के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद जलस्तर 228.80 मीटर से बढ़कर 229.68 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 9 हजार 534 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन

जहांगीर बने भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष
कैराना। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव गंदराऊ निवासी जहांगीर चौधरी को युवा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। गांव गंदराऊ में सोमवार को जहांगीर चौधरी के आवास पर बैठक हुई। इसमें भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर राजू सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान युवा कार्यकारिणी का विस्तार कर गंदराऊ निवासी जहांगीर चौधरी को कैराना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त फुरकान चौधरी को ब्लॉक महासचिव व गांव भूरा निवासी राकिब को ब्लॉक सचिव बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता हाजी शाहद्दीन ने की तथा संचालन अजय पिंडौरा ने किया। इस दौरान मंडल महासचिव अब्बास प्रमुख, तहसीन, आलमद्दीन, सलीम, मुनव्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed