फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna river's water level 50 cm less than the warning point

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 50 सेंमी कम

Fri, 21 Jul 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Yamuna river's water level 50 cm less than the warning point
कैराना। एक दिन पहले हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 61 हजार क्यूसेक पानी के कैराना तक पहुंचने के बाद यमुना का जलस्तर 45 सेमी बढ़कर 230.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से 50 सेमी कम है। उधर हथिनीकुंड बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा में भी उतार चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम यमुना का जलस्तर घटकर 230.05 मीटर हो गया था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा भी बढ़कर 60 हजार 762 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई थी। उक्त पानी के कैराना पहुंचने के कारण शुक्रवार सुबह 8 बजे जलस्तर बढ़कर 230.30 मीटर और शाम 4 बजे 230.50 मीटर तक पहुंच गया। जबकि चेतावनी बिंदु 231 मीटर पर है। उधर हथिनीकुंड बैराज से भी शुक्रवार सुबह 8 बजे यमुना नदी में डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा 29 हजार 544 क्यूसेक व शाम 4 बजे 33 हजार 338 क्यूसेक प्रति सेकंड चल रही थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed