फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna reached the danger mark, Team Alerts

खतरे के निशान पर पहुंची यमुना, टीम अलर्ट

Wed, 03 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 03 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna reached the danger mark, Team Alerts
flood - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहाड़ों पर बारिश के बाद जिले में यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 24 घंटे में यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यमुना किनारे वाले गांवों में चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी बाढ़ चौकियों पर एक-एक चिकित्सक
विज्ञापन

को दवाइयों की किट के साथ तैनात किया गया है। लेखपाल और ड्रेनेज खंड की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।   

एक अगस्त दोपहर यमुना में हथनीकुंड ताजेवाला बैराज से एक लाख 59 हजार 219 क्यूसेक और मंगलवार दोपहर एक लाख तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से जलस्तर बढ़ने लगा था। पिछले तीन दिन में यमुना के जलस्तर में 1.32 मीटर बढ़ोत्तरी हुई। कैराना यमुना पुल पर तैनात केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षक धन सिंह के अनुसार सोमवार शाम नौ बजे कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 229.10 मीटर रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन


 जो मंगलवार को दोपहर 12 बजे 230.20 मीटर और शाम को 230.40 मीटर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 230.40 मीटर से घटकर 230.30 तक डाउन हो गया था। उसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर  230.42 मीटर पहुंच गया है। बुधवार को 23 हजार क्यूसेक पानी और छोड़े जाने की सूचना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से झुग्गी-झोपड़ियों को हटा दिया गया है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को यमुना में मामूली जल छोड़ा गया है। जिले में यमुना किनारे आठों बाढ़ चौकियों पर एक-एक डाक्टर की तैनाती कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है।


लेखपालों औ राजस्व अधिकारियों को यमुना किनारे प्रतिदिन दौरा कराने के निर्देश    दिए हैं, ताकि हालातों की जानकारी हो सके। वहीं, ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने बताया कि हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी बागपत, गाजियाबाद और दिल्ली में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed