फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna flowing one and a half meters below the warning point

चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंचा यमुना का जलस्तर

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing one and a half meters below the warning point
कैराना (शामली)। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से डेढ़ मीटर नीचे रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जलस्तर में लगभग सवा दो मीटर की बढ़ोतरी के साथ 229.6 मीटर पर रहा। चेतावनी बिंदु 310 मीटर पर है। शाम को ताजोवाला बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा कम कर दिए जाने से जलस्तर में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मानसून की बारिश से ताजोवाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया था। इससे यमुना में छोडे़ गए 42 हजार 835 क्यूसेक पानी के कारण बुधवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर सवा दो मीटर बढ़कर 229.6 मीटर को पार कर गया। इससे एक दिन पहले यमुना 227.4 मीटर पर बह रही थी। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही हलका लेखपालों को यमुना के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यमुना पुल पर तैनात केंद्रीय जल आयोग के कुशल कार्य सहायक अजय पाल ने बताया कि बुधवार को यमुना का जलस्तर सवा दो मीटर बढ़कर 229.6 मीटर हो गया है। उधर, बुधवार को हरियाणा के ताजोवाला बांध पर पानी का दबाव कम होने के चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे यमुना में जहां 42 हजार 835 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था वहीं बुधवार को बांध पर पानी का दबाव कम होने के कारण बुधवार अपराह्न तीन बजे ताजो वाला बांध से यमुना में 4065 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया जिससे यमुना का जलस्तर अभी शांत रहने की संभावना है। तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण तहसील क्षेत्र की चारो बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही हलका लेखपालों को हर समय यमुना पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed