फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain improves air quality in Shamli; AQI reaches 68

Shamli News: बारिश से सुधरी शामली की हवा, एक्यूआई 68 पर पहुंचा

Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain improves air quality in Shamli; AQI reaches 68
शामली। जिले में बारिश होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। पिछले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 से गिरकर 68 पर आ गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में शामिल है। हवा साफ होने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।
विज्ञापन

बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों में कमी आई है। इससे हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। वायु प्रदूषण कम होने से हृदय और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिली है। वहीं, आम लोगों को भी साफ हवा मिलने से राहत महसूस हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 102 रहा था। बारिश के बाद शुक्रवार को एक्यूआई 68 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि एक्यूआई कम होने से लोगों काे वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। इसके बाद भी सांस व हृदय रोगियों के अलावा बच्चों व बुजुर्गों को प्रदूषण से बचाव करना चााहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई के मानक
• 0 से 50 : अच्छा
• 51 से 100 : संतोषजनक
• 101 से 200 : मध्यम
• 201 से 300 : खराब
• 301 से 400 : बेहद खराब
• 401 से 500 : गंभीर श्रेणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed