फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   yamuna bridge

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद होने से पांच पुलों के निर्माण में आई तेजी

Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
yamuna bridge
शामली। हथिनी कुंड बैराज और गंगा का पानी बंद होने से पूर्वी यमुना नहर के पांच पुलों के निर्माण में तेजी आ गई है। सहारनपुर और शामली जिले को जोड़ने वाला गंदवेडा संगम पर पुल का लिंटर का कार्य पूरा हो गया है। गंदेवडा पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। संगम का पुल इस साल के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर पर पिछले काफी समय से गंदेवडा संगम, खेडागदई, जिला जज न्यायालय एवं आवासीय के सामने बधेव पुल, गढ़ीपुख्ता- शामली रोड पर मुंडेट कला एवं कैल शिकारपुर गांव जाने वाले पुलों की 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति आठ माह पूर्व पहले हो चुकी है। पूर्वी यमुना नहर पर सहारनपुर और शामली जिले के गंदेवडा पर नए पुल का निर्माण पिछले छह माह से ज्यादा समय से चल रहा है। पूर्वी यमुना नहर में पानी आने से पुल का कार्य प्रभावित हो रहा था। नहरों-रजबहों और माइनरों की सफाई के कारण पूर्वी यमुना नहर का हथिनी कुंड और हरिद्वार से गंगा का पानी एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। पानी बंद होने से पूर्वी यमुना नहर के पांच पुलों का निर्माण युद्धस्तर पर चालू हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर और शामली जिलों को जोड़ने वाले गंदेवडा संगम के पुल का लिंटर डल चुका है। दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। उनका कहना है कि इस साल के आखिरी तक पूर्वी यमुना नहर पर गंदेवडा संगम का नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। खेडागदई, बधेव और मुंडेटकला नहर पुलों की फाउंडेशन और कुंओं का निर्माण हो चुका है। कैल शिकारपुर नहर पुल की फाउंडेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed