{"_id":"6335e46b31f7c64a172df5c2","slug":"yamuna-became-calm-water-level-dropped-by-one-meter-shamli-news-mrt607365481","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना हुई शांत, जलस्तर एक मीटर हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना हुई शांत, जलस्तर एक मीटर हुआ कम
विज्ञापन
यमुना हुई शांत, जलस्तर एक मीटर घटा
कैराना। मैदानी इलाकों में बारिश थमने व हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने से यमुना का जलस्तर घट गया है। इससे किसानों एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
हथिनीकुंड बैराज से बीती सोमवार रात यमुना में 2.81 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिसके चलते मंगलवार शाम यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदू 231 पार करके 231.05 मीटर तक पहुंच गया था। बारिश नहीं होने से बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। जिस कारण बुधवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 230.5 मीटर और शाम 4 बजे 230 मीटर पर आ गया था। बृहस्पतिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में सुबह आठ बजे 17 हजार 821 व शाम चार बजे 15 हजार 877 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 229.9 मीटर पर आ गया। जिसके चलते तटवर्ती किसानों व प्रशासन ने राहत की सांस ली है।