फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna above the danger mark, Shiva devotees started taking bath

Shamli News: खतरे के निशान से ऊपर यमुना, शिवभक्त करने लगे स्नान

Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yamuna above the danger mark, Shiva devotees started taking bath

विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार को जैसे ही यमुना नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ तो उसके बाद शिव मंदिर ग्राउंड में लगाए गए मेले की साइड से आकर कुछ शिवभक्त यमुना घाट की सीढि़यों पर बैठकर मघ व बाल्टियों से स्नान करते नजर आए। वहीं यमुना नदी के फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर तेज बहाव के साथ बहने के कारण हादसे होने की आशंका बरकरार हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पीएसी फ्लड व प्राइवेट गोताखोर यमुना घाट पर तैनात नजर आए।


ड्रेनेज विभाग के कार्यालय से निकला पानी

कैराना। यमुना नदी के किनारे दाई साइड ड्रेनेज विभाग का कार्यालय मौजूद हैं। यहां पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना का पानी ड्रेनेज विभाग के कार्यालय में भर गया था। जिसके बाद ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय छोड़ दिया था तथा यमुना किनारे पर आकर अपना काम शुरू कर दिया था। जलस्तर कम होने के बाद बृहस्पतिवार को कार्यालय में भरा पानी भी बाहर निकल गया। जिसके बाद अधिकारी कार्यालय में पहुंच सकें।
विज्ञापन


तटबंध में अभी भी कटान के निशान मौजूद

कैराना। तीन दिन पहले गांव सहपत के पास यमुना नदी के पानी ने तटबंध को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा ईख, धान व ज्वार की फसलों को बर्बाद कर दिया था। तभी से ड्रेनेज विभाग व स्थानीय प्रशासन तटबंध के निगरानी कर रहे हैं। जहां जहां कटान थे वहां मरम्मत के कार्य कराएं गए। बृहस्पतिवार को हैदरपुर गांव के पास यमुना तटबंध पर जगह-जगह कटान के निशान दिखाई दिए। अगर आने वाले दिनों में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा तो उक्त कटानों के कारण फिर से तटबंध टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध की मरम्मत के कार्य में जुटे रहे मजदूर

कैराना। तीन दिन पहले सहपत के पास क्षतिग्रस्त हुए तटबंध के बाद ड्रेनेज विभाग ने यमुना किनारे के गांव खुरगान, नगला राई, हैदरपुर व सहपत के पास तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया था। बृहस्पतिवार को दो मजदूर हैदरपुर के पास तटबंध के किनारे डाली गई मिट्टी को समतल करने के कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed