फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   X-ray plate finished, taking photos from mobile on computer screen

Shamli News: एक्सरे प्लेट खत्म, कंप्यूटर स्क्रीन पर मोबाइल से खींच रहे फोटो

Thu, 10 Aug 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
X-ray plate finished, taking photos from mobile on computer screen
शामली। सीएचसी शामली में एक्सरे प्लेट तीन दिन से खत्म है। इसके चलते मरीजों के एक्सरे बिना प्लेट के किए जा रहे हैं। एक्सरे की फिल्म के स्थान पर मरीजों को कंप्यूटर स्क्रीन का मोबाइल से फोटो खींचकर दिया जा रहा है। समस्या ये है कि अधिकतर मरीजों के पास मोबाइल नहीं होता तो उनके सामने समस्या और ज्यादा गंभीर बनी है।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में रोजाना 125 से 150 मरीजों के एक्सरे होते हैं। जिला अस्पताल में एक्सरे की सुविधा शुरू न होने के कारण वहां के मरीज भी सीएचसी शामली भेजे जा रहे हैं। तीन दिन से सीएचसी शामली में एक्सरे प्लेट खत्म हैं। मरीजों के एक्सरे बिना प्लेट के हो रहे हैं, जिससे उन्हें एक्सरे की फिल्म नहीं दी जा रही है। मरीजों को फिल्म के स्थान पर कंप्यूटर की स्क्रीन से मोबाइल में फोटो खींचकर दिया जा रहा है। चिकित्सक को मोबाइल का फोटो दिखाया जाता है। उसे देखकर चिकित्सक मरीज को सलाह व उपचार रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सरे के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। उन मरीजों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, जिनके पास फोन नहीं है, फोन है तो स्मार्ट फोन नहीं है। उन्हें तो एक्सरे का फोटो भी उपलब्ध नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट
इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। शासन की तरफ से अधिकृत कंपनी पुणे से एक्सरे प्लेट आती है। एक्सरे प्लेट न होने के कारण कंप्यूटर स्क्रीन पर मोबाइल से फोटो खींचकर काम चलाया जा रहा है। फोटो देखकर मरीज की जांच व उपचार दिया जा रहा है। जिनके पास मोबाइल नहीं है, उन मरीजों का उपचार एक्सरे कक्ष में लगे कंप्यूटर पर देखकर किया जा रहा है।
- ये बोले मरीज
गांव पिंडोरा से एक्सरे कराने आए विनोद ने बताया कि उनके पास मोबाइल नहीं है। उन्हें एक्सरे की रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में वे किस तरह से चिकित्सक को एक्सरा दिखाएंगे और कैसे इलाज होगा। डाक्टर ने एक्सरे प्लेट खत्म होना बताया है।
इसी गांव के राकेश ने बताया वह एक्सरे कराने आए थे, लेकिन उन्हें एक्सरे प्लेट खत्म होना बताया है। उनके पास मोबाइल नहीं है। उन्हें कैसे पता चलेगा कि एक्सरे में उन्हें क्या समस्या आई है। इसे लेकर वे परेशान हैं।
गांव सिंभालका निवासी सोनू ने बताया उनके पास मोबाइल तो है, लेकिन स्मार्ट फोन नहीं है। डाॅक्टर का कहना है कि एक्सरे की फिल्म नहीं मिलेगी, प्लेट खत्म है।

गांव लिलौन निवासी शाहिदा ने बताया वह सुबह से एक्सरे कराने आई है, लेकिन यहां तो प्लेट खत्म होना बताया गया है। उसे बताया गया कि एक्सरे तो कर देंगे, लेकिन उसका फोटो मोबाइल में दे सकते हैं, पर उसके पास तो मोबाइल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed