{"_id":"678fed7ba7009c7ea8007af4","slug":"x-ray-machine-started-in-district-hospital-crowd-of-patients-remained-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135634-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन शुरू, मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन शुरू, मरीजों की रही भीड़
Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्सरा कराने के लिए आए मरीज। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन चालू होने के बाद मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को एक्सरे के लिए कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा। 80 मरीजों के दोपहर दो बजे तक एक्सरे हुए हैं।
जिला अस्पताल में शनिवार को एक्सरे मशीन दोपहर में खराब हो गई थी। सोमवार दोपहर तक मशीन ठीक न होने से अधिकतर मरीजों को वापस जाना पड़ा था। मंगलवार को मशीन ठीक होने पर मरीजों की एक्सरे कक्ष के बाहर भीड़ लगी रही। मरीजों को एक्सरे कराने के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि शनिवार को मशीन में कुछ खराबी आ गई थी और सोमवार को मशीन की सर्विस कराई गई थी। बाद में मरीजों के एक्सरे हुए। मंगलवार को सुबह से ही मरीजों के एक्सरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक सभी 80 मरीजों के एक्सरे हुए हैं।
कैराना निवासी यामीन ने बताया कि वह एक्सरे कराने के लिए सुबह 10 बजे आया था। करीब एक घंटा हो गया, अभी तक एक्सरे के लिए उसका नंबर नहीं आया है।
झिंझाना निवासी प्रमोद ने बताया कि उसे डाक्टर ने फेफड़े का एक्सरे कराने की सलाह दी है। उसे एक्सरे कराने के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय लगा है, लेकिन एक्सरे हो गया।