फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   X-ray facility started in Kairana government hospital

कैराना के सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा शुरू

Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility started in Kairana government hospital
कैराना के सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा शुरू
विज्ञापन

कैराना। करीब एक साल पहले कैराना के सरकारी अस्पताल में तैनात टेक्नीशियन की बीमारी के कारण मौत हो जाने के बाद अस्पताल में एक्सरे नहीं हो पा रहे थे। 20 जनवरी को अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा और सप्ताह में दो दिन के लिए टेक्नीशियन की तैनाती कर दी।

एक साल पहले कैराना सरकारी अस्पताल में टेक्नीशियन ममता रानी की बीमारी से मौत हो जाने के बाद एक्सरे मशीन धूल फांक रही थी। एक साल से मरीज एक्सरे कराने के लिए प्राइवेट डाक्टरों के पास भटकते रह्रे। कैराना की आबादी एक लाख से अधिक तथा काफी बड़ा देहात होने के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गरीब मरीजों की परेशानी देखते हुए 20 जनवरी को अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था कि कैराना सीएचसी पर एक साल से नहीं हुए एक्सरे। डीएम अखिलेश सिंह ने खबर पर संज्ञान लेकर सीएमओ डा. संजय भटनागर को एक्सरे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने थानाभवन सीएचसी पर तैनात टेक्नीशियन अर्पित कुमार को सप्ताह में मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को कैराना सरकारी अस्पताल में ड्यूटी लगा दी है। सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि कैराना सरकारी अस्पताल में मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को एक्सरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed