फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wrestlers showed strength in wrestling

Shamli News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed strength in wrestling
शामली। नगर के पिंटू व्यायामशाला में जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहुंचे 45 पहलवानों ने एक-दूसरे से जोर आजमाइश की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में 45 पहलवानों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। 57 किग्रा में कार्तिक प्रथम, सन्नी कश्यप द्वितीय, आवेश ने तृतीय, 65 किग्रा में सत्यम राठी प्रथम, गौरव द्वितीय, कमल कश्यप तृतीय, 74 किग्रा में रितेश चौहान प्रथम, जुबेर द्वितीय, विक्रांत ने तृतीय, 77 किग्रा में रवि मलिक प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय व आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुश्ती कोच आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रशांत मलिक, अभिषेक चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। हार से किसी को भी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि फिर से विजय हासिल करने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सचिव पिंटू पहलवान, प्रदीप कुमार, अंकुर कुमार, सोमपाल, गौरव कुमार, भंवर सिंह, सलेकचंद, संजीव बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed