{"_id":"5ff9f0628ebc3e2e2616e8d8","slug":"worship-of-lord-vishnu-on-safala-ekadashi-shamli-news-mrt5197349197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफला एकादशी पर की भगवान विष्णु की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफला एकादशी पर की भगवान विष्णु की पूजा
विज्ञापन
जलालाबाद। सफला एकादशी का व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में आयोजित कीर्तन में भजन प्रस्तुत किए गए। भगवान विष्णु की आराधना कर एकादशी, महात्म्य श्रवण कराया।
एकादशी का धार्मिक मान्यता में विशेष स्थान है। मलमास आने पर वर्ष में 26 एकादशी होती हैं। मलमास न होने पर 24 एकादशी मनाई जाती हैं। सफला एकादशी पौष मास में कृष्ण पक्ष में आती है। शनिवार को सफला एकादशी होने पर कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर मोती बाजार, पंजाबी सत्संग भवन मंदिर कटहरा बाजार, पंजाबी सत्संग भवन मंदिर गंगा आर्य नगर, राधा-कृष्ण मंदिर राम रतन मंडी में कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया।
पंजाबी सत्संग भवन मंदिर कटहरा बाजार में बोधराज नारंग ने बताया कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना विशेष फल देने वाली है। सफला एकादशी पर व्रत रखने से जीवन में शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है। एकादशी सत्संग में स्वाति नारंग, अंजलि नारंग, सुचिता अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने सुंदर भजनों का गायन किया। भगवान राम कृष्ण के जीवन का संदेश देते भजनों पर सत्संग में मौजूद श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होकर गायन करते रहे। पंजाबी सत्संग मंदिर गंगानगर में अवनीश आहूजा व शकुंतला आदि ने एकादशी सत्संग पर भजनों की प्रस्तुति से मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।