फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers got angry in protest against the notice and created ruckus

Shamli News: नोटिस के विरोध में मजदूर भड़के, हंगामा किया

Sat, 16 Mar 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Workers got angry in protest against the notice and created ruckus
शामली शुगर मिल के टाइम कार्यालय के सामने मजदूरो की लगी भीड
शामली। अपर दोआब चीनी मिल के अधिकारियों की ओर से मिल के मजदूर रण विजय पांडे को नोटिस जारी करने के विरोध में मिल के श्रमिक शुक्रवार को भड़क गए। मजदूरों ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक चीनी निर्माण का कार्य बंद रखा। मजदूरों की यूनियन नेताओं और चीनी मिल प्रबंधकों की वार्ता के बाद नोटिस वापस लेना पड़ा। जिसके बाद ही मजदूर काम पर लौटे।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर दोआब चीनी मिल यूनियन के मजदूर जनवरी और फरवरी माह का वेतन दिए जाने की मांग को लेकर मिल गेट पर एकत्रित हुए। कहा कि बकाया वेतन की मांग को लेकर कुछ दिन पूर्व ही मजदूरों ने हंगामा किया था। जिस पर मिल प्रशासन ने मजदूर रण विजय पांडे को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया। मजदूरों का कहना था कि यदि नोटिस देना था तो सभी को देना चाहिए था। फैक्टरी मैनेजर सुनील शर्मा मौके पर पहुंच गए। मजदूरों और यूनियन नेताओं ने फैक्टरी मैनेजर सुनील शर्मा से मजदूर रणविजय पांडे को जारी नोटिस वापस लिए जाने की मांग की। बाद में प्रतिनिधियों की मिल के सलाहकार अशोक अग्रवाल से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान मजदूर रणविजय पांडे का उत्पीड़न न किए जाने और मिल की ओर से जारी नोटिस वापस लिए जाने की मांग की है। मिल के अफसरों ने नोटिस को निरस्त कर दिया। मजदूर यूनियन के नेता अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिल के सलाहकार अशोक अग्रवाल ने मजदूरों का फरवरी माह का वेतन होली से पहले जारी करने आश्वासन दिया। मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार सिंह आदि मजदूर नेता मौजूद रहे। शामली मिल के फैक्टरी मैनेजर सुनील शर्मा ने बताया कि मजदूर रणविजय पांडे द्वारा मजदूरों को भड़काने की शिकायत मिल प्रबंध समिति को मिल रही थी। इसीलिए उसे नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed