फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers engaged in preparations for cooperative elections: Ajay Sharma

सहकारिता चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : अजय शर्मा

Wed, 15 Feb 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in preparations for cooperative elections: Ajay Sharma
शामली। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को सहकारिता चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के लिए सभी चुनाव महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में सहकारिता चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करके जनपद में विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने बताया कि समितियों के लिए मंडलों के अनुसार सहकारिता चुनाव लड़ाए जाएंगे। उन्होंने सहकारिता के स्वरूप पर भी चर्चा की। जिला भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने सहकारिता का महत्व बताया। चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सहकारिता चुनाव में चुनाव विजयश्री प्राप्त करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। सांसद प्रदीप चौधरी और विधान एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी छोटे बड़े चुनाव में जीत हासिल कर एक संदेश देने का काम भाजपा कर रही है। पीएम मोदी 2024 में फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, राजेंद्र सिंह, दिनेश गोयल, जगदीश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed