फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worker dies after being hit by high-tension line while setting up tent

Shamli News: टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की मौत

Tue, 15 Sep 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by high-tension line while setting up tent
मृतक नाथीराम का फाइल फोटो। परिजन
गढ़ीपुख्ता। पलठेड़ी गांव में सोमवार को टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी नाथीराम उपाध्याय (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे पलठेड़ी गांव में हाजी इकराम के यहां फैक्टरी के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का कार्य किया जा रहा था। टेंट लगाने का ठेका अजब सिंह सैनी के पास था। नाथी उपाध्याय टेंट लगाने का काम कर रहे थे। टेंट लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।
विज्ञापन

पाइप में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आने से नाथी राम गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण उन्हें गढ़ीपुख्ता अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने और लटके हुए तारों को कसवाने की मांग कई बार कर चुके है। अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हादसा हुआ। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।

मृतक के भाई भूरा ने बताया कि नाथी अपने पीछे मां शिक्षा देवी, पत्नी बोबी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। नाथी ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को परिजनों द्वारा मामले की जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

मृतक नाथीराम का फाइल फोटो। परिजन

मृतक नाथीराम का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed