{"_id":"5ee9080c8ebc3e430d56272b","slug":"wool-topper-in-sugarcane-survey-shamli-mill-backward-shamli-news-mrt486756742","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे में ऊन अव्वल, शामली मिल सर्वे में पिछड़ी---- --30 जून तक चीनी मिलों का पूरा होना गन्ना सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे में ऊन अव्वल, शामली मिल सर्वे में पिछड़ी---- --30 जून तक चीनी मिलों का पूरा होना गन्ना सर्वे
विज्ञापन
गन्ना सर्वे में ऊन अव्वल, शामली मिल पिछड़ी
शामली। जिले की सभी चीनी मिलों का किसानों के गन्ने के खेतों का सर्वे टीमें गन्ना विभाग द्वारा निर्धारित समय पर को पूरा नहीं कर पाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक अपर दोआब चीनी मिल शामली का पेराई सत्र पिछड़ जाने से मिल का गन्ना सर्वे भी पिछड़ गया है।
शामली चीनी मिल अपने गांव का मात्र दस प्रतिशत, थानाभवन 32 प्रतिशत और ऊन चीनी मिल 57 प्रतिशत गन्ने का सर्वे कर पाई हैं। चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म होते ही चीनी मिलों और समिति द्वारा द्वारा किसानों के गन्ने के खेत का सर्वे किया जाता है। जिले में ऊन चीनी मिल 21 मई और थानाभवन मिल 30 मई को अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। शामली चीनी मिल का पेराई सत्र 13 जूून को समाप्त कर चुकी है। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों और समितियों को टीम गठित करके दो जूून से ही अपने क्षेत्र के किसानों के गन्ने के खेत का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। 30 जून तक सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों के किसानों के खेतों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। चीनी मिलों के अधिकारियों की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शामली चीनी मिल 20 हजार हेक्टेयर गन्ने के खेतों में मात्र 2500 हेक्टेयर का सर्वे हो पाया है। मिल के अधिकारियों के मुताबिक दस प्रतिशत सर्वे पूरा हुआ है। 12 जुलाई तक मिल के अफसर गन्ना सर्वे पूरा होने का दावा कर रहे हैं। कम सर्वे होने का मुख्य कारण सिर्फ मिल का पेराई सत्र लेट तक चलना बताया गया है। ऊन चीनी मिल का किसानों के गन्ने के खेतों का सर्वे 52 टीमों द्वारा 22 हजार हेक्टेयर में से 12 हजार 600 हेक्टेयर खेतों का सर्वे पूरा हो पाया है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत के मुताबिक 57 प्रतिशत गन्ने के खेतों का सर्वे टीम कर चुकी है। बजाज समूह की थानाभवन मिल क्षेत्र के गांवों में 105 गांवों में 25 गांवों का 42 टीमें सर्वे कर चुकी है। मिल के अफसर 32 प्रतिशत गन्ने सर्वे पूरा करने का दावा किया जारहा है। मिल के अफसर पांच जुलाई तक गन्ना सर्वे पूरा करने का दावा कर रहे हैं। शामली जिले के किसानों का गन्ना पेराई मुजफ्फरनगर जिले की तितावी मिल 15 टीमे 35 गांवों में 30 प्रतिशत गन्ना सर्वे कर चुकी है। इसी प्रकार भैसाना मिल जिले के दो गांवों और खतौली मिल की दस टीमें नौ गांवों का सर्वे करने में जुटी है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह के मुताबिक शासन द्वारा गन्ने का सर्वे खत्म करने के लिए 30 जून तय की है। जिले की शामली चीनी मिल का सर्वे जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरा होगा। अन्य चीनी मिलों का गन्ना सर्वे 30 जून तक पूरा हो जाएगा।
जिले की गन्ना रिपोर्ट का आंकड़ा------------------------------
---- शामली चीनी मिल--- कुल गांव 69
--गन्ना रकबा-- 20 हजार हेक्टेयर
-- सर्वे रिपोर्ट -- 2500 हेक्टेयर
--कुल प्रतिशत- 10 प्रतिशत--
-- थानाभवन चीनी मिल---- कुल गांव 105 गांव--
-- गन्ना सर्वे 25 गांवों का---
सर्वे प्रतिशत- 32 प्रतिशत---
सर्वे टीम--- 42 टीमें
--- ऊन मिल ---- कुल गांव- 120---
-- कुल हैक्टेयर रकबा-- 22 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल---
-- सर्वे रिपोर्ट-- 12 हजार 600 हेक्टेयर
कुल प्रतिशत-- 57 प्रतिशत---
सर्वे टीम -------------- 52 टीमें----