फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wool sugar mill paid the entire sugarcane of last season

Shamli News: ऊन चीनी मिल ने किया पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान

Fri, 20 Jan 2023 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Wool sugar mill paid the entire sugarcane of last season
-शामली और थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 131.68 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों के दबाव के बावजूद ऊन चीनी मिल ने पिछले सत्र का किसानों का संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान कर दिया है। ऊन चीनी मिल तीन दिन पूर्व किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान चेक गन्ना सरकारी समितियों के खाते में भेज चुकी है। जबकि शामली और थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 131.68 करोड़ रुपये बकाया है।
पिछले सत्र में शामली, ऊन व थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र 2021- 22 का किसानों का 1151.65 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। पिछला पेराई सत्र खत्म होने के बाद किसानों का गन्ना भुगतान अदा करने में पिछड़ रही थी। शामली मिल पर 374.67 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल पर 337 करोड़ रुपये, थानाभवन 439 .99 करोड़ रुपये बकाया थे। अभी तक चीनी मिलें 1019.97 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन

किसानों की लंबी प्रतीक्षा के बाद जिले की ऊन चीनी मिल पिछले सत्र का 337 करोड़ रुपये का संपूर्ण किसानों का भुगतान गन्ना समिति के खाते में भेज दिया है। जबकि जिले की चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 131.68 करोड़ रुपये बकाया है। जिसमें शामली चीनी मिल पर पिछले सत्र का 83.73 करोड़ रुपये थानाभवन चीनी मिल पर 47.95 करोड़ रुपये बकाया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऊन चीनी मिल ने शनिवार को ऊन चीनी मिल नए पेराई सत्र 2022-23 का 9 दिन का किसानों का गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed