{"_id":"609acd6b8ebc3ee1c0015be6","slug":"wool-and-thana-bhawan-sugar-mill-sugarcane-survey-started-shamli-news-mrt5379535130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन और थानाभवन चीनी मिल का गन्ना सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन और थानाभवन चीनी मिल का गन्ना सर्वे शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले की ऊन और थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद वर्ष 2021-22 का गन्ने सर्वे शुरू कर दिया है। शामली चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त नहीं होने से गन्ना सर्वे 15 मई के बाद शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार खतौली-तितावी मिल का गन्ना सर्वे 15 मई के बाद शुरू होगा। गन्ना सर्वे 30 जून तक चलेगा।
चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म होते ही चीनी मिलों और समिति द्वारा द्वारा किसानों के गन्ने के खेत का सर्वे किया जाता है। जिले की थानाभवन चीनी मिल तीन मई और ऊन चीनी मिल चार मई को अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। शामली चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र अभी तक जारी है। प्रदेश के गन्ना विभाग के अफसरों के निर्देश पर ऊन और थानाभवन चीनी मिल ने अपने क्षेत्र का गन्ना सर्वे शुुरू कर दिया गया है।
गन्ना सर्वे के लिए थानाभवन चीनी मिल ने 46 टीम बनाकर 105 गांवों के किसानों के गन्ना खेतों का सर्वे शुरू किया है। इसी प्रकार ऊन चीनी मिल ने 47 टीम बनाकर 138 गांवों का गन्ना सर्वे शुुरू किया है। टीम 21 हजार हेक्टेयर का सर्वे करेगी। शामली चीनी मिल का गन्ना सर्वे पेराई सत्र जारी रहने के कारण शुरू नहीं हो पाया है। शामली चीनी, खतौली, तितावी मिल का गन्ना सर्वे 15 मई के बाद शुरू हो पाएगा। ऊन चीनी मिल का किसानों के गन्ने के खेतों का सर्वे 47 टीमों का गठन किया गया है। टीम को 121 गांवों का 22 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे करना है।
विज्ञापन
चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत के मुताबिक टीम का गन्ना सर्वे शुरू हो चुका है। बजाज समूह की थानाभवन मिल क्षेत्र के गांवों में 105 गांवों में 46 टीमें गन्ना सर्वे कर चुकी है। शामली जिले के किसानों का गन्ना सर्वे मुजफ्फरनगर जिले की तितावी मिल 14 टीमें और खतौली 35 गांवों का नौ टीमें गन्ना सर्वे 15 मई से शुरू करेगी। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह के मुताबिक शासन द्वारा गन्ने का सर्वे दस मई से शुुरू करके 30 जून तक गन्ना सर्वे पूरा करना है। जिले की शामली चीनी मिल का सर्वे 15 मई से सर्वे शुरू होगा।
जीपीएस से होगा गन्ना सर्वेक्षण
किसानों को भरना होगा ऑनलाइन घोषणा पत्र
शामली। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह के मुताबिक पेराई सत्र 2021-22 लिए संबंधित चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्र और संभावित उत्पादन के आंकलन के लिए शासन ने सर्वेक्षण नीति जारी कर दी है। हैड टेल्ड मशीन से सर्वे होगा। किसान अपना घोषणा पत्र आनलाइन भरेंगे। इसके साथ किसानों को अपना पहचान हेतु आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करनी होगी। गन्ना क्षेत्रफल हेतु घोषणा पत्र में गन्ना क्षेत्र फल गाटा संख्या वार भरा जाएगा। घोषणा पत्र में गाटा संख्या के साक्ष्य हेतुु जन सूचना केंद्र व जन सुविधा केंद्र आदि से राजस्व, खतौनी भूलेख की कंप्यूटर की प्रति घोषणा पत्र के साथ अपलोड की जाएगी। किसानों के भरे गए ऑनलाइन घोषणा पत्र की जांच सर्वे टीम द्वारा की जाएगी। किसान अपना चीनी मिल, ग्राम का कोड और कृषक भरें।
जिले की चीनी मिलों का गन्ना सर्वे का आंकड़ा
शामली चीनी मिल कुल गांव 67
गन्ना रकबा 20 हजार हेक्टेयर
सर्वे टीम 45
--
थानाभवन चीनी मिल
कुल गांव 105 गांव
सर्वे टीम 47 टीमें
ऊन मिल कुल गांव 138
रमाला गन्ना समिति के 17 गांव शामिल
कुल हेक्टेयर रकबा 22 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल